Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

जालंधर के CT Institute में छात्रों के दो गुट आमने-सामने, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला माहौल

भारत इंफो : जालंधर के शाहपुर स्थित CT इंस्टीट्यूट कैंपस में खाने को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कैंटीन के खाने में कथित तौर पर टैबलेट मिलने के बाद कुछ कश्मीरी छात्रों ने कैंटीन संचालक से आपत्ति जताई। इसके बाद हिंदू छात्रों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के बाद कैंपस में मची भगदड़

छात्र गुटों के बीच विवाद बढ़ने के दौरान कैंपस में मौजूद अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी संस्थान के प्रबंधन तक पहुंचने के बाद तुरंत कैंपस के गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

तेजधार हथियार चलने की भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों गुटों के बीच तेजधार हथियार चलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, थाना नंबर-5 पुलिस ने तेजधार हथियार चलने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन स्थिति को समय रहते काबू कर लिया गया है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

ADCP सिटी-2 ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मौके पर पहुंचीं ADCP सिटी-2 माधवी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत करवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिस भी पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

SHO बोले- खाने को लेकर हुआ था विवाद

थाना नंबर-5 के SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को कैंटीन में खाने को लेकर कश्मीरी और हिंदू छात्रों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों की ओर से मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। फिलहाल दोनों छात्र गुटों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *