loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

Jalandhar Independence Day: गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल, मंत्री मोहिंदर भगत होंगे मुख्य मेहमान

भारत इंफो : 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को लेकर सुरक्षा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने किया परेड का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने ध्वजारोहण की रस्म भी अदा की। इस मौके पर हेड क्वार्टर डीसीपी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत होंगे मुख्य मेहमान
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मार्च पास्ट भी आयोजित किया जाएगा।

शहीदों के परिवार और बहादुर पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीदों के परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बहादुरी और बेहतर सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों की प्रस्तुतियां और रंगारंग कार्यक्रम होंगे आकर्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों की ओर से खूबसूरत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही करीब 8 से 10 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। प्रशासन की ओर से समारोह में पहुंचने वाले लोगों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला स्तर के साथ-साथ सब-डिवीजन स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके योगदान को नमन करने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *