loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

जगतार हवारा की पैरोल पर बड़ा अपडेट, CM मान ने राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल का मुद्दा उठाया। पंजाब सरकार की ओर से हवारा के लिए 10 दिन की पैरोल मांगी गई है। यह मांग उसकी मां की बीमारी और परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए की गई है।

कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं देंगे: CM मान
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हवारा को पैरोल मिलने की स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।।

मां की बीमारी को बताया पैरोल का आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की मांग हवारा की मां की बीमारी और उनकी देखभाल से जुड़ी है। पंजाब सरकार ने राज्यपाल के सामने 10 दिन की पैरोल का प्रस्ताव रखा है। हवारा की मां अपने बेटे से मिलना चाहती हैं। परिवार की ओर से भी बीमारी की स्थिति में मां को बेटे की जरूरत होने की बात कही गई है। इसी आधार पर पंजाब सरकार ने हवारा को कुछ समय के लिए पैरोल देने की मांग की है

दिल्ली जेल में बंद है जगतार सिंह हवारा
जगतार सिंह हवारा फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से वह लंबे समय से जेल में है। उसकी मां की बीमारी के बाद परिवार की ओर से पैरोल की मांग उठाई गई है। हवारा की पैरोल का मामला सामने आने के बाद पंजाब में इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। अब इस मामले में राज्यपाल के फैसले का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *