loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पूर्व भारतीय कप्तान को मिला धमकी भरा पत्र, परिवार को ‘खत्म’ करने की दी चेतावनी

भारत इंफो : महान क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर गांगुली ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व BCCI अध्यक्ष को सोमवार, 10 अगस्त को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र मिला था।

पत्र में परिवार को खत्म करने की धमकी
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा पत्र पूरी तरह अंग्रेजी में लिखा गया था। इसमें सौरव गांगुली और उनके परिवार को ‘खत्म’ करने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। गांगुली परिवार का कहना है कि पिछले करीब छह महीनों से इस तरह के पत्र मिल रहे थे, लेकिन लगातार पत्र आने और हालिया पत्र में इस्तेमाल की गई आक्रामक भाषा के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

ठाकुर पुकुर थाने में दर्ज कराई शिकायत
सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना ने अब ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही राज्य सरकार की सुरक्षा एजेंसी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों से गांगुली और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर तत्काल जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

कूरियर के जरिए भेजे गए थे पत्र
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरे पत्र कूरियर के जरिए गांगुली के घर भेजे गए थे। पैकेट पर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था, जिसे बेलघरिया का निवासी बताया गया है। पुलिस ने पत्र में दिए गए फोन नंबर को ट्रेस किया, जिसके बाद जांच इसी नाम तक पहुंची।

पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सौरव गांगुली और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल धमकी के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *