loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत

भारत इंफो : गुरदासपुर के गांव कोटला गुजरां के पास कार और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह, जज मसीह और संदीप के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार इंडिगो कार ने बाइक को मारी टक्कर
गांववासियों के मुताबिक, गांव के तीनों युवक बाइक पर सवार होकर अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार इंडिगो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप सिंह और जज मसीह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल ले जाते समय संदीप की भी मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप को तत्काल फतेहगढ़ चूड़ियां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। हालांकि, अमृतसर ले जाते समय रास्ते में ही संदीप की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की सूचना मिलने के बाद SHO नरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ फरार कार चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *