Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

तरनतारन थाने में हत्या की आरोपी युवती ने दी जान, बाथरूम में चुन्नी से लगाया फंदा

भारत इंफो : तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही।

बाथरूम में चुन्नी से लगाया फंदा
पुलिस के मुताबिक, राजबीर कौर को लेडी कांस्टेबल बाथरूम लेकर गई थी। इसी दौरान युवती ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थाने में हवालात नहीं होने के कारण युवती को लेडी कांस्टेबल की निगरानी में एक बाहरी कमरे में रखा गया था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा- टॉर्चर नहीं किया गया
पुलिस का कहना है कि युवती को किसी भी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया था। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच के दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, राजबीर कौर के परिजनों ने पुलिस पर युवती को गलत तरीके से मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवती के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा, जिसके बाद मौत से जुड़े कई तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *