loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू i20 कार शोरूम में घुसी, दो बुजुर्ग घायल

भारत इंफो : जालंधर शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में देर रात तेज रफ्तार आई-20 कार बेकाबू होकर एक शोरूम में जा घुसी। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के शीशे टूट गए और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कार में सवार थे दो बुजुर्ग, मामूली चोटें आईं
हादसे के समय कार में दो बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं हादसे के बाद शोरूम के अंदर और बाहर कांच ही कांच बिखरा नजर आया। शोरूम में रखा अन्य सामान भी टूट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय शोरूम बंद था और अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस वक्त शोरूम खुला होता या कोई कर्मचारी अंदर मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से शोरूम से बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान कार चालक ने शोरूम मालिक को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *