loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

जालंधर के होटल में 20 साल की युवती की लाश मिलने से हड़कंप, दो दिन से ठहरी थी कमरे में

भारत इंफो : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के एक कमरे से 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना होटल कर्मचारियों ने थाना नंबर 3 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दो दिन से होटल के कमरा नंबर-102 में ठहरी थी युवती
जानकारी के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे होटल कर्मचारियों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय योतिका निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवती कथित तौर पर विशु नामक युवक से मिलने के लिए होटल आती थी, जिसका निक नेम चिंटू बताया जा रहा है।

कमरे में बिखरा मिला सामान, खाली सूटकेस भी बरामद
पुलिस ने जांच के दौरान युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस बरामद किया, जो खाली था। कमरे की हालत भी अस्त-व्यस्त मिली और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पुलिस फिलहाल कमरे की स्थिति और मौके से मिले अन्य सुरागों को जांच का हिस्सा बना रही है।

दो दिनों से युवती से मिलने होटल आ रहा था युवक
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से युवती से मिलने होटल आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रहता था और इसके बाद वहां से चला जाता था। पुलिस अब युवक की पहचान और भूमिका को लेकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा मौत का कारण
पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और होटल कर्मचारियों समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *