loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

Apeejay में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वेटर से भिड़े स्कूली छात्र; छात्राओं में भी मारपीट

भारत इंफो : जालंधर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित एपीजे (Apeejay) संस्थान में स्कूली छात्रों के लिए मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) का आयोजन किया गया था। इस शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान अनुशासन की सारी हदें पार हो गईं और वहां वेटर तथा स्कूली छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना के कई अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं आपस में उलझते हुए नजर आ रहे हैं।

वेटर और छात्रों के बीच हुई तीखी झड़प
मिली जानकारी के अनुसार, एपीजे कॉलेज की तरफ से आयोजित इस MUN प्रोग्राम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-हीसे लेने आए थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर स्कूली छात्रों की वहां मौजूद एक वेटर से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और बीच-बचाव करवाया।

छात्राओं की गुत्थमगुत्था का वीडियो भी वायरल
इस विवाद का केवल एक ही पहलू सामने नहीं आया है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में कुछ छात्राएं भी आपस में भिड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और थप्पड़ बरसा रही हैं। पास खड़ा एक लड़का उन्हें शांत कराने की कोशिश भी करता है, लेकिन दोनों युवतियां किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होतीं। बच्चों के बीच हुई इस खूनी संघर्ष जैसी मारपीट का यह वीडियो शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है।

कॉलेज प्रबंधन की तरफ से चुप्पी
घटना के इतने घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस पूरे विवाद की असली वजह क्या थी। वहीं, इस मामले में अभी तक एपीजे संस्थान के मैनेजमेंट की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो ने स्कूल और कॉलेज स्तर के कार्यक्रमों में सुरक्षा और छात्रों के अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *