loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

जालंधर फायरिंग का CCTV आया सामने! दोनों तरफ से चलीं गोलियां, दहशत में भागे लोग

भारत इंफो : जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम पर फायरिंग और गैंगवार जैसे हालात से जुड़े मामले में नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो गाड़ियों में सवार युवक एक घर के बाहर पहुंचते हैं। कुछ देर बाद कई युवक गाड़ियों से उतरते हैं और उनके हाथों में हथियार नजर आते हैं।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो जाती है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है। गोलीबारी के दौरान आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं। घटना की यह फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गई है।

4 नामजद, 10 से 12 अज्ञात आरोपियों पर FIR
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को नामजद किया है। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 198 दर्ज की गई है।

FIR में संदीप पावा, बोनी, तोता और डीसी को नामजद किया गया है। इसके अलावा 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने संदीप पावा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *