Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब में बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से स्कूल वैन का टायर फंसा, बाल-बाल बची जान

भारत इंफो : पंजाब के जलालाबाद में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमरेवाला रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक निजी स्कूल वैन अचानक सड़क धंसने के कारण बीच रास्ते में फंस गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते वैन पलटने से बच गई और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

मुड़ने के बाद टायर धंसा
बताया जा रहा है कि वैन जैसे ही मोड़ पर पहुंची, उसका एक टायर सड़क के उस हिस्से में धंस गया जहां हाल ही में पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था। बीती रात हुई तेज बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी, जिससे सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया और वैन का टायर उसमें फंस गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के समय वैन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सवार थे। अचानक वैन फंसने से बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो भी किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में इस इलाके में पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया था। बारिश के बाद मिट्टी बैठ जाने से सड़क कमजोर हो गई, जिसके चलते यह घटना हुई। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *