loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

पटियाला जेल में कैदियों की खूनी झड़प, घायल कैदी की ईलाज के दौरान मौत

भारत इंफो : पटियाला जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है, जिसने चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अजय और उसके भाई विजय पर कुछ कैदियों ने हमला किया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश इस घटना की वजह मानी जा रही है।

NDPS केस में बंद था मृतक कैदी
जानकारी के मुताबिक अजय NDPS एक्ट के एक मामले में पटियाला जेल में बंद था। जेल के भीतर उसकी और उसके भाई विजय की अमृतसर के कुछ कैदियों के साथ कहासुनी के बाद झड़प हो गई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई विजय का हाथ टूट गया।

ईलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद घायल अजय को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं विजय का ईलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन ही जेल में हुई मारपीट के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया था। अब अजय की मौत के बाद इस मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। अजय का पोस्टमॉर्टम पटियाला में कराया जा रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *