loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

मिड डे मील खाने के बाद 94 बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भारत इंफो : बिहार के सुपौल स्थित मिरजबा राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद 94 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ समय बाद बच्चों को चक्कर आने, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सभी बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू किया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हालात का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का निरीक्षण किया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को मिली छुट्टी
डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य हो गई। स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *