loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब में वाघा बॉर्डर जा रही बस को बीच रास्ते रोका, बेसबॉल बैट लेकर बस में घुसे हमलावर

भारत इंफो : अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर वाघा बॉर्डर जा रही बस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं और 20 प्रतिशत पुरुष शामिल थे। घटना घरिंडा क्षेत्र में हुई, जहां दो युवक अपनी कार लेकर आए और बस के सामने वाहन खड़ा कर उसका रास्ता रोक दिया।

बेसबॉल बैट लेकर बस में घुसे हमलावर
बस रुकते ही दोनों आरोपी वाहन से उतरकर बेसबॉल बैट लेकर बस में चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से बस में बैठे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

दिव्यांग श्रद्धालु को बस से दिया धक्का
हमले के दौरान आरोपियों ने एक दिव्यांग श्रद्धालु को बस से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस घटना के बाद बस में सवार सभी श्रद्धालु सहम गए। हालांकि, घटना के बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *