Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका धरने पर

भारत इंफो : पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। धरने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पीएम आवास तक पैदल मार्च
कांग्रेस का यह प्रदर्शन पूरी तरह गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया। राहुल गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। बताया गया कि जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे, तभी मीडिया को इसकी जानकारी दी गई।

चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेता हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री इस्तीफा दो” और “गृहमंत्री इस्तीफा दो” के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

धरना समाप्त कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। उन्होंने राहुल गांधी से धरना समाप्त करने की अपील की। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *