Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर दो नेताओं को किया बाहर

भारत इंफो : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान लगातार तेज होती नजर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच चल रहे मतभेदों की चर्चाओं के बीच अब चन्नी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो नेताओं के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, दो नेताओं पर गिरी गाज
चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि हाल ही में हुए चुनावों के दौरान कुछ नेताओं ने कांग्रेस में रहते हुए पार्टी के हितों के खिलाफ काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रत्नगढ़ के रंजोत सिंह ज्योति और विक्रम बगा ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों का समर्थन करने के बजाय अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारकर विरोधी दलों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया।

‘पार्टी विरोध करने वालों के लिए संगठन में जगह नहीं’
चन्नी ने कहा कि इन गतिविधियों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कांग्रेस कमेटी ने दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब रंजोत सिंह ज्योति और विक्रम बगा का कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं रहेगा। कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी नेता को संगठन में जगह नहीं दी जाएगी। पार्टी अनुशासन से समझौता नहीं करेगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *