loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

पंजाब का सबसे महंगा ‘लाडोवाल टोल प्लाजा’ हुआ फ्री, किसानों का प्रदर्शन

भारत इंफो : पंजाब के सबसे महंगे ‘लाडोवाल टोल प्लाजा’ पर आज किसानों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। अपनी मांगों को लेकर लामबंद हुए किसानों ने टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए उसे दोपहर 4 बजे तक के लिए पूरी तरह से फ्री करवा दिया। इस दौरान टोल प्रबंधन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा और वाहनों की आवाजाही बिना किसी शुल्क के जारी रही।

इस कारण किसान कर रहे हैं प्रदर्शन
किसानों के इस प्रदर्शन का मुख्य कारण भारत और अमेरिका के बीच हो रहे व्यापार समझौतों (Trade Deal) का विरोध करना है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि ये नीतियां देश के कृषि और छोटे उद्योगों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मांग की कि इन समझौतों को सार्वजनिक किया जाए।

किसानों ने दी सरकार को चेतावनी
मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने भी टोल प्लाजा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल, टोल प्लाजा पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन कंट्रोल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *