loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

अमृतसर में युवक की गोलियां मारकर हत्या, मां-बाप का था इकलौता बेटा

भारत इंफो : अमृतसर के गांव शहूरा में बीती देर रात एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरअवतार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिवार में मातम छाया हुआ है।

मोटरसाइकिल पर डेरे पहुंचे थे आरोपी
मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को गांव के गुरजंट सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। बीती रात आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके डेरे पर पहुंचे और गुरअवतार को बाहर आने के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर जैसे ही गुरअवतार बाहर आया, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद गुरजंट सिंह और हनी ने कथित तौर पर पिस्तौल निकाल ली और गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल गुरअवतार सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *