Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

लुधियाना पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन प्रहार 3.0 में 199 संदिग्ध गिरफ्तार

भारत इंफो : लुधियाना पुलिस ने असामाजिक और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 3.0 के तहत शुक्रवार तड़के बड़े स्तर पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 199 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि विभिन्न मामलों में 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य अपराध और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

हेरोइन, आइस, नशीली गोलियां और हथियार बरामद
डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे शुरू किए गए इस विशेष अभियान में 400 पुलिस कर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और संदिग्ध इलाकों में एक साथ छापेमारी की। ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 141 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन), 217 नशीली गोलियां और तीन अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अभी भी जारी है ऑपरेशन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 3.0 अभी जारी है और आने वाले घंटों में अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि आगे की कार्रवाई में और भी नशीले पदार्थ तथा अवैध सामान बरामद हो सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अपराध और नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *