Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

जालंधर पुलिस ने शूटर का किया एनकाउंटर, वरदान अस्पताल पर आरोपी ने चलाई थी गोलियां

भारत इंफो : जालंधर के गांव शाहपुर में पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में दबिश दी थी, जहां आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान योदा उर्फ लब्बू के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि लब्बू गांव शाहपुर में मौजूद है। सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें लब्बू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

वरदान अस्पताल पर फायरिंग की थी
गौरतलब है कि 28 फरवरी को जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। बाइक सवार बदमाश ने महज तीन सेकेंड के भीतर चार गोलियां चलाई थीं, जो अस्पताल के मुख्य गेट को चीरते हुए अंदर तक जा पहुंचीं। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *