Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

जालंधर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 11 और 12 जुलाई को तक भारी बारिश की चेतावनी

भारत इंफो : पंजाब में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। जालंधर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 11 और 12 जुलाई के लिए पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जालंधर समेत कई जिलों में हुई बारिश
सुबह से जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला के कई इलाकों में भी वर्षा हो रही है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में भी छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

11 और 12 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि 11 और 12 जुलाई को मानसून के और अधिक सक्रिय होने के साथ कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

तापमान में आएगी 5 डिग्री तक गिरावट
लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब के अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल भी राज्य का औसत तापमान सामान्य से लगभग 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। बारिश से किसानों को फसलों के लिए राहत मिलने के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी और उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *