loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 8 लोगों की मौत

भारत इंफो : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित Edwards Air Force Base पर सोमवार सुबह एक B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी वायुसेना के अनुसार, विमान नियमित परीक्षण उड़ान पर था और उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:20 बजे उस समय हुआ जब विमान टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद नियंत्रण खोकर जमीन पर गिर गया और उसमें आग लग गई।

वायुसेना कर्मियों और विशेषज्ञों की गई जान
दुर्घटना में मारे गए लोगों में अमेरिकी वायुसेना के जवानों के साथ विमान परीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल थे। हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शुरुआती अनुमान के अनुसार विमान के कंट्रोल सिस्टम, इंजन या परीक्षण के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे किसी उपकरण में तकनीकी खराबी आ सकती है। अमेरिकी वायुसेना ने दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

एयरफील्ड बंद, विमानों का रूट बदला गया
हादसे के बाद एयरफोर्स बेस के एयरफील्ड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि विमान में किसी प्रकार के हथियार मौजूद थे या नहीं। सुरक्षा कारणों से आने वाले विमानों को अन्य एयरबेस की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *