loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

पंजाब फतह की रणनीति पर BJP का फोकस, नितिन नबीन करेंगे तीन दिवसीय दौरा

भारत इंफो : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin 20 से 22 जून तक तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर आने वाले हैं। अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा होगा, जिसे आगामी चुनावों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमृतसर से होगी दौरे की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन अपने पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे। 20 जून को अमृतसर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे। दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है और अंतिम कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ राजनीतिक बैठकें
दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद नितिन नबीन के दुर्ग्याना मंदिर और जलियांवाला बाग स्मारक स्थल का भी दौरा करने की संभावना है। यहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन की स्थिति और जमीनी हालात की समीक्षा करेंगे।

चुनावी रणनीति पर रहेगा फोकस
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि पंजाब में संगठन को और मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना जरूरी है। ऐसे में नितिन नबीन का यह दौरा पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *