loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

भूलकर कर भी दोपहर को न निकलें, गर्मी को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी जारी

भारत इंफो : पंजाब में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तेज धूप, गर्म हवाओं और लू ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 11 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर जिलों में लू का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने की हिदायत दी गई है।

तेज हवाओं और बारिश की संभावना
हालांकि मौसम विभाग ने 11 से 13 जून के बीच कुछ इलाकों में राहत मिलने की संभावना भी जताई है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

अगले चार दिन और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी और लू का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *