loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में 4 दिन नहीं खुलेंगी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, 13 एसोसिएशनों का संयुक्त फैसला

भारत इंफो : इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने की योजना बना रहे शहरवासियों के लिए एक जरूरी सूचना है। गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर जालंधर में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से संबंधित 13 एसोसिएशनों ने मिलकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत आगामी 25 जून 2026 से 28 जून 2026 तक शहर की 13 प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल मार्केट्स पूर्ण रूप से बंद रखी जाएंगी।

यह फैसला सभी 13 एसोसिएशनों के प्रमुख पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

इन 13 मार्केट्स में रहेंगी छुट्टियां

1 फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट

2 भगत सिंह चौक

3 मिलाप चौक

4 प्रताप बाग मार्केट

5 चहार बाग मार्केट

6 शेर-ए-पंजाब मार्केट

7 आहूजा मार्केट

8 सिद्धू मार्केट

9 गुरु नानक मार्केट

10 हांग-कांग प्लाजा मार्केट

11 जगदंबे मार्केट

12 रेलवे रोड मार्केट

13 फगवाड़ा गेट मोबाइल मार्केट

ग्राहकों से की गई विशेष अपील

एसोसिएशनों की तरफ से सभी ग्राहकों से अपील की गई है कि वे घरेलू इस्तेमाल या अपनी जरूरत का इलेक्ट्रॉनिक सामान इन छुट्टियों (25 से 28 जून) से पहले ही खरीद लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट्स के अलावा शहर की अन्य मार्केट्स भी इन दिनों में लगभग बंद रहने वाली हैं।

यह फैसला बलजीत सिंह आहलूवालिया, हरमिंदरपाल भसीन, लाजपत राय मेहता, सरबजीत आनंद, हरप्रीत लवली, भूपिंदर लक्की समेत एसोसिएशन के अन्य सभी प्रमुख सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *