Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

पाकिस्तान सरकार ने कम किए पेट्रोल-डीजल के रेट, नई कीमतें लागू

भारत इंफो : पाकिस्तान में आम लोगों को महंगाई के बीच बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। नई दरों के तहत पेट्रोल 6 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया है।

नई कीमतें शनिवार से लागू
सरकारी घोषणा के अनुसार कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं हाई स्पीड डीजल की कीमत घटकर 402.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। नई दरें शनिवार 23 मई से लागू कर दी गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच राहत
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई दे रहा है। भारत में जहां लगातार तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं पाकिस्तान ने कीमतों में कटौती कर राहत देने की कोशिश की है।

पिछले हफ्ते भी घटे थे दाम
यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में कमी की है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 5 रुपए प्रति लीटर घटाए गए थे। हालांकि, कटौती के बावजूद पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *