loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

‘सनटेक सिटी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स पर ED की जांच, सोसायटी सचिव गिरफ्तार

भारत इंफो : ED जालंधर ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने के मामले में इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल को गिरफ्तार किया है।

किसानों की जमीन के फर्जी कंसेंट लेटर तैयार करने का आरोप
ED की जांच में सामने आया है कि करीब 15 किसानों की 30.5 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जी कंसेंट लेटर तैयार किए गए थे। जांच एजेंसी के अनुसार इन दस्तावेजों पर जमीन मालिकों के नकली हस्ताक्षर और फर्जी अंगूठे लगाए गए, जिसके आधार पर CLU हासिल किया गया। बताया जा रहा है कि इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ‘सनटेक सिटी’ नाम का बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित किया गया।

किसानों की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
यह मामला उस समय सामने आया जब किसानों ने पंजाब पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी अनुमति के बिना ही उनकी जमीन से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। इसी शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स जांच के घेरे में
ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अजय सहगल ने फर्जी CLU के जरिए सिर्फ ‘सनटेक सिटी’ ही नहीं, बल्कि ‘ला कैनेला’ नाम का मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ‘डिस्ट्रिक्ट-7’ नाम का कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया।

RERA मंजूरी से पहले बेची गईं यूनिट्स
जांच एजेंसी के मुताबिक इन प्रोजेक्ट्स में फ्लैट और अन्य यूनिट्स की बिक्री Real Estate Regulatory Authority (RERA) से मंजूरी और रजिस्ट्रेशन मिलने से पहले ही शुरू कर दी गई थी। ED का कहना है कि इससे खरीदारों को भी नियमों के खिलाफ प्रोजेक्ट्स में निवेश कराया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *