loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

2019 पुलवामा हमले का आतंकी ढेर, पाकिस्तान में ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत इंफो : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक पहुंचे और हमजा बुरहान को निशाना बनाकर कई गोलियां दागीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

2019 के पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम
हमजा बुरहान का नाम 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आया था। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक हमजा बुरहान इस हमले की साजिश और प्लानिंग में शामिल था। इसके बाद भारत सरकार ने उसे आतंकी घोषित कर दिया था।

भारत से पाकिस्तान जाकर बना आतंकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमजा बुरहान पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान पहुंचने के बाद वह आतंकी संगठन अल बद्र में शामिल हो गया। बाद में वह संगठन का सक्रिय सदस्य और कमांडर बन गया। अल बद्र को भारत सरकार पहले ही आतंकी संगठन घोषित कर चुकी है।

सुरक्षा एजेंसियां जुटीं जानकारी में
हमजा बुरहान की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किन कारणों से किया। पाकिस्तान में हाल के समय में कई आतंकियों और वांछित व्यक्तियों पर हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *