loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली और गोवा में छापेमारी के बाद AAP नेता गिरफ्तार

भारत इंफो : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर छापेमारी भी की।
दीपक सिंगला दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब ED ने दीपक सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की हो। इससे पहले साल 2024 में भी जांच एजेंसी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। एजेंसी बैंक लोन फ्रॉड और उससे जुड़े पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही एजेंसी
सूत्रों के अनुसार ईडी मामले से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य लेनदेन की गहन जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *