loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

जालंधर के AC मार्केट में लगी भीषण आग, बेसमेंट से उठे धुएं से मची अफरा-तफरी

भारत इंफो : जालंधर के रैणक बाजार स्थित AC मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मार्केट के बेसमेंट में बनी एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। घटना के समय मार्केट में मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

3 से 4 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
दमकल विभाग ने तुरंत रेस्क्यू और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 3 से 4 फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। धुएं की वजह से दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बेसमेंट में पड़े कपड़ों से लगी आग की आशंका
शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बेसमेंट में जमा कूड़ा और वेस्ट कपड़े बताए जा रहे हैं। मार्केट के लोगों के अनुसार, टेलर दुकानों से निकलने वाले बेकार कपड़े लंबे समय से बेसमेंट में फेंके जा रहे थे।आशंका जताई जा रही है कि किसी बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी से कपड़ों में आग लगी, जिसने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया।

सालों से बंद पड़ी है मार्केट की लिफ्ट
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मार्केट की लिफ्ट पिछले 10 से 12 सालों से बंद पड़ी हुई है। उसी जगह पर बड़ी मात्रा में वेस्ट कपड़ा और कूड़ा जमा किया जाता था।दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसमेंट में कूड़ा और कपड़े फेंकने पर सख्त रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *