Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जालंधर में शोर मचता रहा, लोग घेरते रहे… पर सबको गच्चा देकर ‘फिल्मी’ स्टाइल में फोन उड़ा ले गए स्नैचर!

भारत इंफो : जालंधर महानगर में चोरी और झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शिवपुरी इलाके से सामने आया है, जहां चोरों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां सड़क पर पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया। बाइक पर सवार शातिर स्नेचर पीड़ित के हाथ से सरेआम मोबाइल फोन झपटकर रफूचक्कर हो गए।

लोगों को दिया चकमा, सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे

वारदात के वक्त घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने बाइक सवार स्नेचरों की घेराबंदी भी की, लेकिन बेखौफ लुटेरे सबको चकमा देते हुए तेजी से फरार होने में कामयाब रहे। यह पूरी घटना वहां पास में ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बाइक सवार चोरों के चेहरे बिल्कुल साफ दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

इस वारदात के बाद पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क किया है। पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दे दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *