loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

भारत इंफो : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

आंखों से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल पहुंचीं
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को आंखों से जुड़ी दिक्कत के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका चेकअप किया जा रहा है। जानकारी यह भी सामने आई है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द डिस्चार्ज किया जा सकता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अस्पताल में लगातार उनके साथ मौजूद हैं और डिस्चार्ज के बाद उन्हें घर लेकर जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *