loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत, 4 घायल

भारत इंफो : हिमाचल के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में Gujarat के छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मनाली से डलहौजी जा रहे थे पर्यटक
पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा में गुजरात के पर्यटक सवार थे, जो मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बारिश और फिसलन के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत
विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों में गुजरात के एक ही परिवार के सदस्य शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के भावनगर निवासी ललितभाई पतनानी, उनकी पत्नी ममताबेन पतनानी, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, काजल भोपानी, दियान्श भोपानी और हिमाचल निवासी ड्राइवर जसवंत कुमार शामिल हैं।

वहीं हादसे में मयंक पतनानी, फोरमबेन पतनानी, तीन वर्षीय जियान्श पतनानी और तीन वर्षीय प्रियान्शी भोपानी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भारी बारिश को माना जा रहा हादसे की वजह
शुरूआती जांच में खराब मौसम और भारी बारिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *