Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

राजनीति में आने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने दी सफाई, बोले- “कदे वी नहीं”

भारत इंफो : पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh ने राजनीति में आने की खबरों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा चल रही थी कि दिलजीत जल्द पंजाब की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इन अटकलों के बीच दिलजीत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- “कदे वी नहीं”
दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा लेकिन साफ संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, “कदे वी नहीं।” यानी उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एक कलाकार हैं और उनका पूरा फोकस म्यूजिक, फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ही है।

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पंजाब को कर रहे प्रमोट
दरअसल, हाल के समय में दिलजीत दोसांझ लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पंजाब और पंजाबी संस्कृति को प्रमोट करते नजर आए हैं। उनके ग्लोबल कॉन्सर्ट्स और इंटरनेशनल पहचान को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें पंजाब की नई आवाज और संभावित राजनीतिक चेहरा बताने लगे थे।

फैंस को एंटरटेन करने पर रहेगा फोकस
दिलजीत ने अपने पोस्ट के जरिए साफ संकेत दिया कि फिलहाल उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी जताया कि वह अपने काम और फैंस के मनोरंजन पर ही ध्यान देना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही राजनीतिक एंट्री की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *