Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, तेल टैंकर पर हमले के बाद तेहरान का पलटवार का ऐलान

भारत इंफो : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी सेना ने सीजफायर के बीच ओमान की खाड़ी में उसके तेल टैंकरों को निशाना बनाया। इस घटना के बाद तेहरान ने अमेरिका को बिना किसी हिचकिचाहट के करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। मामले को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

होर्मुज स्ट्रेट के पास हमले का दावा
ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री क्षेत्र से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया। ईरान का कहना है कि यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब क्षेत्र में संघर्ष विराम लागू था। घटना के बाद ईरानी अधिकारियों ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।

ट्रम्प ने ईरान को दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईरान को सख्त चेतावनी दी। ट्रम्प ने कहा कि अगर तेहरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला किया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

फायरिंग और सैन्य कार्रवाई का दावा
ट्रम्प के मुताबिक दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें अमेरिकी सेना ने ईरानी बलों को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कई छोटी नावों को भी डुबो दिया गया। ट्रम्प ने दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा और इस मुद्दे पर सख्त रुख जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *