Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त पहुंचे कुलतार संधवां, जत्थेदार को सौंपा स्पष्टीकरण

भारत इंफो : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात कर बेअदबी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून को लेकर अपना स्पष्टीकरण सौंपा। बताया जा रहा है कि नए कानून को लेकर जत्थेदार की ओर से उन्हें तलब किया गया था।

जत्थेदार के सामने रखा अपना पक्ष
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है। जत्थेदार साहिब ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने अपना पक्ष उनके सामने रखा। हालांकि बैठक में हुई चर्चा के बारे में ज्यादा जानकारी साझा करने से उन्होंने इनकार कर दिया।

गुरु पंथ की भावनाओं को ध्यान में रखकर होगा फैसला
संधवां ने कहा कि उन्होंने जत्थेदार साहिब को भरोसा दिलाया है कि आगे जो भी कदम उठाए जाएंगे, वे गुरु पंथ की चढ़दी कला, सिख भावनाओं और समाज की भलाई को ध्यान में रखकर ही उठाए जाएंगे। सरकार द्वारा लिया गया फैसला भी गुरु पंथ की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *