loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

बर्थडे पर पंजाब में AAP सांसद को चौंकाने वाला फोन, कॉलर बोला- दिल्ली आकर मिलो

भारत इंफो : होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद राजकुमार चब्बेवाल को उनके जन्मदिन पर एक हैरान करने वाला फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति की आवाज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलती-जुलती बताई जा रही है। कॉलर ने सांसद को जन्मदिन की बधाई दी और दिल्ली आकर मिलने के लिए कहा। इस घटना के बाद सांसद खुद भी हैरान हैं और मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।

सुबह करीब 10 बजे आया फोन
डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे फोन आया था। कॉलर ने सबसे पहले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और फिर दिल्ली आने के लिए कहा। कॉलर की आवाज हू-ब-हू अमित शाह जैसी लग रही थी, जिस कारण वह खुद भी कुछ समय के लिए चौंक गए।

पुलिस को दी जाएगी शिकायत
चब्बेवाल ने कहा कि फिलहाल वह अपने जन्मदिन के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, लेकिन जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे। यह किसी का मजाक है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी जांच होनी चाहिए। सांसद ने बताया कि वह पुलिस को कॉल डिटेल भी उपलब्ध करवाएंगे, ताकि कॉलर का पता लगाया जा सके।

कॉल को लेकर कई सवाल
सांसद ने कहा कि कॉलर की आवाज अमित शाह की आवाज से काफी मेल खाती थी, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कॉल किसने और किस मकसद से की। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *