loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

Canada पुलिस ने 20 साल के पंजाबी नौजवान को किया डिपोर्ट, फिरौती की वारदातों से जुड़ा था

भारत इंफो : कनाडा सरे में सक्रिय फिरौती गिरोह से जुड़े एक पंजाबी मूल के युवक की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। पुलिस ने 4 मई को उसकी फोटो जारी करते हुए उसका नाम प्रभजोत सिंह (20) बताया है। प्रभजोत सिंह फिरौती मांगने से जुड़े मामलों में संदिग्ध रहा है। उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे डिपोर्ट भी कर दिया गया। अब उसकी तस्वीर जारी कर पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी जुटाना चाहती है।

सरे में बढ़े एक्सटॉर्शन के मामले
पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड क्षेत्र, खासकर सरे में पिछले कुछ सालों से एक्सटॉर्शन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन मामलों में धमकियां, गोलीबारी, घरों पर हमले और अन्य हिंसक घटनाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास प्रभजोत सिंह से जुड़े अपराधों या गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विदेशी युवाओं की संलिप्तता
जांच में सामने आया है कि कई मामलों में विदेशी युवक, जो स्टूडेंट वीजा या अन्य वीजा पर कनाडा आए थे, इन आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 2026 की शुरुआत में सरे पुलिस सर्विस को जानकारी मिली थी कि 20 साल का प्रभजोत सिंह एक्सटॉर्शन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *