Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में जिम ट्रेनर को ‘जफ्फी’ डालना पड़ा भारी, पुलिस ने हनी रंधावा को किया अरेस्ट

भारत इंफो : जालंधर शहर के 66 फुटी रोड पर स्थित प्रसिद्ध ‘व्हाइट डायमंड रिसॉर्ट’ के मालिक हनी रंधावा को पुलिस ने एक महिला जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जालंधर के थाना 6 की पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर की गई है।

जिम के भीतर हुई बदसलूकी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना ‘फॉरएवर 21’ नामक जिम की है। आरोप है कि बीती देर शाम करीब 8 बजे के बाद हनी रंधावा जिम पहुंचा और वहां मौजूद महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़ लिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और बदतमीजी पर उतर आया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने थाना 6 में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और हनी रंधावा के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *