loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

लुधियाना के ‘कुबेर किंग’ मालिक का लाइव वीडियो वायरल, रंगदारी और धमकियों से टूटा परिवार

भारत इंफो : लुधियाना में व्यापारियों के बीच डर का माहौल गहराता जा रहा है। ताजा मामला ‘कुबेर किंग’ मोबाइल शॉप के मालिक सुनील धीर से जुड़ा है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी आपबीती साझा की। नेशनल हाईवे पर खड़े होकर वह फूट-फूट कर रोते नजर आए और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।

‘मुझे मार दो, परिवार को छोड़ दो’ वीडियो में छलका दर्द
वीडियो में सुनील धीर ने भावुक होकर कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को उनसे समस्या है तो उन्हें नुकसान पहुंचाया जाए, लेकिन उनके परिवार को बख्श दिया जाए।

हर महीने 1 लाख की रंगदारी की मांग
सुनील धीर के अनुसार, उन्होंने हाल ही में दुगरी इलाके में अपनी दुकान की नई ब्रांच शुरू की थी, जिसके बाद से ही उन्हें फिरौती के कॉल आने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी बहन को फोन कर हर महीने 1 लाख रुपए देने की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर परिवार को किया जा रहा निशाना
पीड़ित कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाश उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनकी पत्नी और बहन की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील गाने जोड़कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

वीडियो में सुनील धीर ने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने ACP सरबजीत सिंह और मेयर का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। बावजूद इसके, लगातार मिल रही धमकियों ने उन्हें गहरे डर और मानसिक तनाव में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *