loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

राज्यसभा में बड़ा बदलाव, 7 AAP सांसदों के BJP में विलय को मंजूरी

भारत इंफो : सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सात बागी राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में विलय को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद उच्च सदन में AAP की स्थिति कमजोर हो गई है, जबकि BJP की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

राज्यसभा में बदला संख्या संतुलन
इस फैसले के बाद राज्यसभा में AAP के सांसदों की संख्या घटकर महज 3 रह गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है।

ये सात सांसद हुए BJP में शामिल
जिन सात सांसदों के विलय को मंजूरी मिली है, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब इन सभी को बीजेपी के सदस्य के रूप में दर्शाया गया है।

AAP ने उठाए थे सवाल
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने रविवार को सभापति से इन सातों सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। पार्टी का आरोप था कि यह दलबदल कानून का उल्लंघन है। संजय सिंह ने सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इन नेताओं ने पार्टी छोड़कर संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *