loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

DC की जालंधरवासियों से अपील : ब्लैकआउट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

भारत इंफो : जालंधर में 24 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी तरह का व्यापक ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

पूरे शहर में नहीं होगा ब्लैकआउट
डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि मॉक ड्रिल पूरे जालंधर शहर में नहीं बल्कि सिर्फ एक सीमित क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास केवल खालसा कॉलेज फॉर विमेन परिसरr के कैंपस में ही किया जाएगा और ब्लैकआउट भी उसी परिसर तक सीमित रहेगा।

कैंपस के भीतर होगा अभ्यास
जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को रात 8 बजे सबसे पहले कॉलेज कैंपस के अंदर ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके बाद रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन की मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी, ताकि आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा जा सके।

इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस की टीमें शामिल होंगी। सभी एजेंसियां मिलकर आपातकालीन हालात में समन्वय और प्रतिक्रिया की क्षमता का अभ्यास करेंगी।

अफवाहों से दूर रहने की अपील
डीसी ने साफ कहा कि जालंधर के किसी भी गांव या अन्य इलाकों में ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैकआउट को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह केवल एक सीमित स्तर की तैयारी का हिस्सा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *