Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में घर से 50 से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भारत इंफो : जालंधर शहर के वेस्ट हलके में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है। टीम ने राजू चौहान के घर पर छापा मारकर 50 से 60 पेटियां शराब की बरामद कीं और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, नाखा वाले बाग स्थित मधुबन कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की गई। एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह और एसीपी आतिश भाटिया की अगुवाई में टीम ने घर की तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में व्हिस्की की पेटियां स्टोर पाई गईं। रेड के दौरान घर से 50 से 60 पेटियां शराब की बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू चौहान को हिरासत में ले लिया। ऑपरेशन के दौरान एसपी, एसीपी और एसएचओ भी मौके पर मौजूद रहे।

रिहायशी मकान में चल रहा था अवैध काम
जांच में सामने आया कि आरोपी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहा था। इसके बाद नगर निगम को भी सूचना दी गई, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के बाद कहा कि मामले में नियमों के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज मामलों का इस नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *