Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

DC जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष, कहा- प्रशासन देगा पूरा सहयोग

भारत इंफो : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, आई.ए.एस., को वर्ष 1984 में ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा (पूर्व कप्तान, भारतीय हॉकी टीम) की स्मृति में स्थापित सुरजीत हॉकी सोसायटी का 22वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह फैसला सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री लेख राज नैयर, आई.आर.एस. (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सोसायटी के संविधान के अनुसार लिया गया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री हिमांशु अग्रवाल द्वारा सोसायटी के प्रति दी गई सेवाओं की सराहना भी की गई।

सोसायटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू, पी.सी.एस. (सेवानिवृत्त) ने बताया कि बैठक के उपरांत कोर कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया से भेंट की। इस दौरान उन्हें सोसायटी की गतिविधियों, सुरजीत हॉकी अकादमी के कार्यों तथा 43वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट-2026 की तैयारियों के बारे में अवगत कराया गया।

डी.सी. वरजीत वालिया ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि हॉकी के विकास के लिए सुरजीत हाकी सोसाइटी को जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सोसायटी के अनुभव का लाभ पंजाब सरकार द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित की जाने वाली एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भी लिया जाएगा। बैठक के दौरान सोसायटी के संस्थापक सदस्य एवं चीफ पी.आर.ओ. स्वर्गीय गुरविंदर सिंह ‘गुल्लू’ बठला को उनकी असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर लेख राज नैयर, लखविंदरपाल सिंह खहिरा (कार्यकारी अध्यक्ष), रणबीर सिंह टुट्ट (सचिव), सुरिंदर सिंह भापा (महासचिव), राम प्रताप एवं अमरीक सिंह पंवार (सीनियर उपाध्यक्ष), सिमरदीप सिंह बठला, हरिंदर सिंह संघा, कुलविंदर सिंह थियाड़ा, गुरिंदर सिंह संघा, सुखविंदर सिंह लाली, गुरइकबाल सिंह ढिल्लों तथा करणदीप सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *