भारत इंफो : जालंधर के सिंघा रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। आग लगने से आसमान में धुंए का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया।
दमकल की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं
लोग जान बचाकर घटना स्थल से दूर होने लगे और हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है, लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह-सुबह गोदाम में लगी आग
लोगों का कहना है कि कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की लोगों द्वारा कोशिश की गई, लेकिन आग ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया। कबाड़ के पास रहते घर के व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। यह जवाहर की फैक्टरी है और इस घटना में उसका घर भी आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया।
पुलिस भी मौके पर पहुंची
जावेद अख्तर ने कहाकि उन्हें जब आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग लगने से कबाड़ सहित पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल विभाग की टीम एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। इस दौरान लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।