loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

भारत समेत अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

भारत इंफो : शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, खासकर कश्मीर घाटी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र ज़ायबक क्षेत्र में बताया गया है, जो अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में स्थित है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, यह झटका सुबह करीब 8:24 बजे आया और इसकी गहराई जमीन से लगभग 190 किलोमीटर नीचे थी।

झटकों से घबराए लोग, कुछ देर बाहर रहे
स्थानीय लोगों के अनुसार, झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ समय तक बाहर ही रहे। हालांकि स्थिति सामान्य होते ही लोग वापस अपने घरों में लौट गए।

हाल के महीनों में भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले भी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। मार्च में डोडा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि फरवरी में बारामूला के पट्टन क्षेत्र में 4.7 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *