loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप! पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की चेतावनी

भारत इंफो : चंडीगढ़ में स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि शहर में 14 जगहों पर ज़हरीले बम लगाए गए हैं। ईमेल मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में चला सर्च ऑपरेशन
धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम Industrial Area Phase 2 Chandigarh स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

देर रात भेजी गई थी धमकी भरी मेल
शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरी ईमेल देर रात करीब 1 बजे के बाद भेजी गई थी। मेल में लिखा गया कि यह “चेन्नई पुलिस के लिए सबक” है और आरोप लगाया गया कि वहां पुलिस ने उसकी FIR दर्ज नहीं की। ईमेल में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के आधिकारिक ईमेल आईडी को भी शामिल किया गया था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

‘आजाद द्रविड़ नाडु’ के नाम से भेजा गया ईमेल
धमकी भेजने वाले ने खुद को ‘आजाद द्रविड़ नाडु’ से जुड़ा बताया है। ईमेल में उसने तमिलनाडु की राजनीति, पुलिस कार्रवाई और कुछ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही अधिकारियों पर न्याय न देने के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *