loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

जालंधर में कांग्रेस पार्षद नीरज जस्सल पर FIR, रिवॉल्वर दिखाकर पीटने का आरोप

भारत इंफो : जालंधर के वार्ड नंबर 84 से कांग्रेस पार्षद नीरज जस्सल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ अपने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़ित पुनीश उर्फ हनी विरदी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 7 मार्च की रात को हुई। आरोप है कि पार्षद ने विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर सरेआम हवा में लहराई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। चुनावी रंजिश के चलते हुई इस बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

रिवॉल्वर की बट से किया हमला
पीड़ित पुनीश विरदी ने पुलिस को बताया कि बहस के दौरान पार्षद नीरज जस्सल ने अपना आपा खो दिया और रिवॉल्वर की बट से कई वार किए। हमले में पुनीश के माथे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में पीड़ित को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है।

पुलिस की छापेमारी और पार्षद की फरारी
जालंधर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद नीरज जस्सल के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी पार्षद फरार चल रहा है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *