Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर में रेड के बाद स्कूल मालिक को फाजिल्का ले गई पुलिस, जानें क्या है मामला

भारत इंफो : फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार तड़के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने उनके घर पर अचानक छापेमारी की और उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठाकर फाजिल्का ले गई।

धोखाधड़ी के मामले में दर्ज है FIR
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से जुड़ा एक मामला दर्ज है। इसी केस के आधार पर फाजिल्का पुलिस ने कार्रवाई की है। रेड से पहले स्थानीय जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को भी सूचित किया गया था, ताकि कार्रवाई में कोई बाधा न आए।

मामले की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धोखाधड़ी का मामला कितनी रकम से जुड़ा है और आरोपों की प्रकृति क्या है। पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *