loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, यौन शोषण मामले में थेफरार

भारत इंफो : पंजाब में हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक को पटियाला पुलिस ने से गिरफ्तार किया,  वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।

महिला से यौन शोषण के गंभीर आरोप
पठानमाजरा पर एक महिला के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उन्हें इस मामले में हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले गिरफ्तारी
मंगलवार देर रात पठानमाजरा ग्वालियर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। दरअसल, यौन शोषण मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी सुनवाई तय थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दो दिनों में दूसरा AAP विधायक गिरफ्तार
गौरतलब है कि बीते दो दिनों में पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले लालजीत सिंह भुल्लर को रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *